कसरावद मंडी में CCE की सलाट बुकिंग को लेकर किसानों का हंगामा
खरगोन जिले की कसरावद मंडी में CCE की सलाट बुकिंग प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ आज किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि मंडी में बुकिंग का स्लॉट खोलकर कुछ ही मिनटों में बंद कर दिया जाता है, जिससे वास्तविक किसानों को बुकिंग का अवसर ही नहीं मिल पाता।किसान शक्ति सिंह मंडलोई ने बताया कि कई किसानों ने पड़ताल की, जिसमें सामने आया कि रात में और सीधे जिनिंग मिलों से बुकिंग की जा रही है, जबकि सामान्य किसानों की एंट्री पूरी तरह बंद रहती है। किसानों ने इसे मंडी प्रशासन, व्यापारियों और CCI प्रबंधन का सिंडिकेट करार दिया, जिसने किसानों को नुकसान की ओर धकेल दिया है।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मंडलोई ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय स्तर पर बाधित कर बदनाम किया जा रहा है, और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।किसानों ने एक स्वर में निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायसंगत सलाट बुकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है
प्रयागराज स्टेशन पर कार्य का असर, भोपाल मंडल की ट्रेनें प्रभावित
सरगुजा: सरकारी नौकरी की आड़ में मार्केटिंग का खेल, स्वास्थ्य कर्मी दंपत्ति पर गिरी गाज