परिवार को नशीला पदार्थ सूंघाकर सोने-चांदी और नकदी की चोरी, गोविंद नगर में वारदात
मथुरा: गोविंद नगर थाना क्षेत्र की बिरला मंदिर चौकी अंतर्गत जयसिंहपुरा खादर में बीती रात अज्ञात चोरों ने परिवार को नशीला पदार्थ सूंघाकर लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता सलमा, जो जयसिंहपुरा खादर की निवासी हैं, ने बताया कि रात में परिवार का सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे और उन्हें किसी प्रकार की आवाज़ या हलचल सुनाई नहीं दी। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि घर में रखी अलमारी खुली हुई थी और सभी सामान बिखरा पड़ा था। परिवार के अनुसार यह चोरी रात लगभग 1 बजे से डेढ़ बजे के बीच हुई। परिवार का आरोप है कि चोरों ने वारदात से पहले सभी सो रहे लोगों को नशीला पदार्थ दिया, जिससे वे गहरी नींद में रहे और चोरी का पता नहीं चल सका।चोरों ने अलमारी से सोने और चांदी के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी का कुल अनुमानित मूल्य 5 से 6 लाख रुपए है।गोविंद नगर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक