दो सूत्री मांगों को लेकर पेंशनरों का धरना, जताया आक्रोश
खरगोन। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पेंशनरों ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर खंडवा रोड स्थित विद्युत मंडल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन में जिलेभर से आए 200 से अधिक पेंशनर शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पेंशनर महंगाई भत्ता और पेंशन भुगतान में आ रही विसंगतियों को लेकर खासे नाराज दिखाई दिए।मोर्चा के जिलाध्यक्ष एम.आर. पाटीदार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग है कि विद्युत मंडल पेंशनरों को पेंशन भुगतान के लिए राज्य शासन द्वारा गारंटी दी जाए। साथ ही केंद्र शासन द्वारा घोषित महंगाई भत्ते का लाभ विद्युत मंडल पेंशनरों को भी उसी घोषित दर और प्रभावी तिथि से दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है और यह धरना भी चरणबद्ध आंदोलन का हिस्सा है।धरने के दौरान सचिव कैलाश डोंगरे, दिलीप शर्मा और ओ.पी. गांवशिंदे ने भी संबोधित करते हुए पेंशनरों की समस्याओं को रखा। वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस अवसर पर आर.एस. चौधरी, गणेश वर्मा, निजाम अली, शंकर राव निंबालकर, मनोहर डोंगरे, पी.एन. सोलंकी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पेंशनरों ने भाग लिया और शासन से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर