जनसुनवाई में कर्मचारी की इच्छा-मृत्यू की मांग से अधिकारी स्तब्ध, 6 माह से वेतन न मिलने का आरोप
खरगोन (मध्य प्रदेश)। खरगोन में कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान अधिकारी उस वक्त सन्न रह गए, जब स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने 6 माह से वेतन न मिलने और आर्थिक तंगी के चलते इच्छा-मृत्यू की मांग रख दी।कलेक्टर कार्यालय पहुंचे आवेदक मुकेश हिरवे ने जनसुनवाई अधिकारी को सौंपे आवेदन में बताया कि विभाग के अधिकारी भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हैं। वेतन न मिलने और वित्तीय संकट के कारण उसे यह गंभीर कदम उठाना मजबूरी बन गई।जनसुनवाई अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर हेमला सोलंकी, ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

नेपाल PM बालेश शाह की बढ़ीं मुश्किलें, सत्ता संभालते ही विरोध तेज
अभिषेक शर्मा का 'विराट' धमाका: टी20 में सबसे तेज 9 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।
IPL 2026: कगिसो रबाडा का कथित 'स्मोकिंग' वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।
क्या स्पर्श से अपवित्र हो जाते हैं देवता? सबरीमाला सुनवाई में उठा बड़ा सवाल