खेत में चना काट रही महिला को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत
खरगोन / बड़वाह। खेत में काम कर रही एक महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना करही थाना क्षेत्र के ग्राम पितामली की है, जहां चना काट रही महिला को जहरीले सर्प ने काट लिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय महिला की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार पितामली निवासी 35 वर्षीय संतोष बाई पति राजेंद्र कोचले शनिवार को खेत में चना काट रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। उस समय परिवार के अन्य सदस्य पास ही बैठे चाय पी रहे थे। महिला के ससुर भगवान सिंह मोरे ने सांप के काटने की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन तुरंत संतोष बाई को इलाज के लिए पिपलिया अस्पताल लेकर पहुंचे।पिपलिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल बड़वाह रेफर कर दिया। हालांकि बड़वाह ले जाते समय रास्ते में ही संतोष बाई की तबीयत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर बड़वाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के परिवार में पति के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
खाचरोद–नागदा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट