कसरावद में बदला मौसम, आंधी-बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता
कसरावद में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा और आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई।इस समय क्षेत्र में किसानों की फसलें पकने की अवस्था में हैं। ऐसे में यदि बारिश की मात्रा बढ़ती है तो फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। खासकर गेहूं, चना और अन्य रबी फसलें प्रभावित हो सकती हैं।अचानक हुई बारिश के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि उनकी मेहनत पर पानी न फिर जाए।

उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव