नशे में धुत बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, आरोपी फरार
बागली क्षेत्र की ग्राम पंचायत धावड़िया में रविवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।घटना में मृतक की पहचान विष्णु पिता जामसिंह पटेल (भील) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका अपने बड़े पुत्र सोहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में गुस्साए सोहन ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से विष्णु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही एसडीओपी सृष्टि भार्गव एवं थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला पुलिस टीम के साथ धावड़िया पहुंचे।
पुलिस ने मौका पंचनामा तैयार कर शव को बागली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।
आरोपी बेटा फरार
मृतक के चार पुत्र हैं, जिनमें सोहन सबसे बड़ा है। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।

27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति
एंबुलेंस नहीं मिली तो जवान बने सहारा, गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
PHE में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, क्लर्क के इशारे पर पहुंचा पम्प अटेंडेंट