रात में ट्रक से 403 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में पुलिस ने तड़के करीब ढाई बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। रात के सन्नाटे में संदिग्ध रूप से आ रहे ट्रक को पुलिस ने चौकी गौमत बाजना रोड स्थित बाजना कट के पास रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान ट्रक संख्या BR 28 GA 2655 से 403 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 3627 लीटर है। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अखाराम पुत्र हेमाराम, निवासी तेजियाबास, थाना गोदामली, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।थानाध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि पुलिस को देर रात संदिग्ध वाहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल घेराबंदी कर ट्रक को रोका और जांच की। इस कार्रवाई में चौकी इंचार्ज बाजना कट हरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बरामदगी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है।पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब को सुरक्षित रूप से गोदाम भेज दिया गया है, वहीं ट्रक को भी सीज कर दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शराब की सप्लाई से संबंधित स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

लोरमी में महिला से छेड़छाड़ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघानिया चौक पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
MCB में धान उठाव की रफ्तार तेज, 4.27 लाख क्विंटल का सफल परिवहन
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल