खाचरौद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 78.61 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
खाचरौद (उज्जैन जिला)।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन जिले के खाचरौद क्षेत्र में 78.61 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूर्ण एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 35.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया, वहीं 9.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन भी किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि सांदीपनि विद्यालय में एक साथ 3000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्षाएं, विज्ञान कक्ष, संगीत कक्ष सहित कुल लगभग 80 कमरे तैयार किए गए हैं, जिनमें 48 कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में 500 से अधिक विद्यार्थियों की क्षमता वाला बहुउद्देशीय हॉल भी निर्मित किया गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, प्रशासन और बुनियादी सुविधाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खाचरौद में हुए ये विकास कार्य क्षेत्र के विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, एसडीएम नेहा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन