गहने डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
खरगोन (मध्य प्रदेश)।
खरगोन जिले के थाना बेड़ियां पुलिस ने फकीर के भेष में बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर महिला को गहने और पैसे डबल करने का लालच दिया और सोने की पांचाली ठग ली।थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि 14 फरवरी को ग्राम डाल्याखेड़ी, बेड़ियां निवासी 75 वर्षीय महिला के घर दो आरोपी पहुंचे। उन्होंने खुद को साधु-फकीर बताते हुए पूजा-पाठ के माध्यम से गहने और पैसे डबल करने का झांसा दिया। आरोपियों ने महिला से सोने की पांचाली एक डिब्बे में रखवाकर पूजा का नाटक किया और मौका पाकर असली सोने की पांचाली बदलकर नकली चेन रख दी।घटना की शिकायत मिलते ही थाना बेड़ियां में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 90 हजार रुपये मूल्य की सोने की पांचाली बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालु नाथ (25 वर्ष) निवासी खामखेड़ा और कमल नाथ जोगी (26 वर्ष) निवासी खामखेड़ा के रूप में हुई है।थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गहने या पैसे डबल करने जैसे झांसे में न आएं और ऐसी किसी भी गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन