जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर महिला यात्री पर कुत्ते का हमला
जयपुर| इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। कई फ्लाइट्स के आने-जाने में देरी, कभी एन मौके पर फ्लाइट्स कैंसिलेशन। अब एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर रविवार दोपहर करीब 2:20 बजे एक महिला यात्री को आवारा कुत्ते ने काट लिया। महिला दिल्ली से जयपुर पहुंची थी और अराइवल एरिया से बाहर निकलते समय कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। घटना में महिला के पैर से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को संभाला और एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार संबंधित कुत्ते का पहले से टीकाकरण किया गया था, जिससे किसी गंभीर संक्रमण का खतरा नहीं है। इसके बावजूद इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी जयपुर एयरपोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार परिसर की फेंसिंग का काम चल रहा है। वहीं, एयरपोर्ट एरिया में मौजूद कुत्तों को पकड़ उनका टीकाकरण भी करवाया जा रहा है। हालांकि एयरपोर्ट जैसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा