छाता–बरसाना रोड पर बहता गंदा पानी, बड़े हादसे का खतरा
मथुरा। मथुरा जिले की छाता तहसील के गांव भदावल से होकर गुजरने वाला छाता–बरसाना रोड इन दिनों किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
गांव से निकलने वाले गंदे पानी के कारण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैकोहरे का मौसम शुरू होते ही इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम जाती है और हादसों का सिलसिला शुरू हो जाता है।छाता–बरसाना रोड पर गांव भदावल के पास हालात सबसे ज्यादा खराब हैं यहां पानी निकासी के लिए लाखों रुपये की लागत से नालियां बनाई गई थीं, लेकिन हालात यह हैं कि पानी नालियों में जाने के बजाय सीधे सड़क पर बह रहा है।कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।ग्रामीणों का आरोप है कि न तो ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं, न ही प्रशासन गंभीर है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है।ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस बदहाल सड़क और जलभराव का जिम्मेदार कौन है।सड़क के दोनों ओर बनी नालियां सरकार के लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद बेकार साबित हो रही हैं।इस मार्ग से होकर राधा रानी के धाम बरसाना जाने वाले श्रद्धालु गुजरते हैं।देश-विदेश से श्रद्धालु शुद्ध मन से दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन सड़क पर बहता गंदा पानी उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है।श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी भावनाएं आहत होती हैं।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी दिन यहां बड़ी घटना घट सकती है, जिसके बाद ही शायद जिम्मेदारों की आंखें खुलेंगी।

Saurabh Sharma निकला 51 किलो गोल्ड का असली मालिक, IT विभाग के खुलासे से मचा हड़कंप
पूर्व विधायक का विवादित बयान: होली को बताया घिनौना त्योहार, भगवान विष्णु पर भी की टिप्पणी
पुरानी रंजिश में युवक ने पेट्रोल डालकर फूंकी बाइक, इलाके में मचा हड़कंप