अड़ींग में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 250 बच्चों को खिलाई गई दवा
\
मथुरा। गांव अड़ींग में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर करीब 250 बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई। इस अभियान का नेतृत्व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर जेबा खान ने किया।जेबा खान ने स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों को कृमि संक्रमण से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी और दवा सेवन के लाभ समझाए। उन्होंने बताया कि राजकीय भारतीय इंटर कॉलेज में नामांकित 273 विद्यार्थियों में से 100 बच्चों को दवा दी गई। वहीं प्राइमरी पाठशाला में 153 बच्चों के सापेक्ष 80 बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इसके अलावा एसएसएन पब्लिक स्कूल में भी 50 बच्चों को दवा दी गई।उन्होंने बताया कि दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को पूरी गोली तथा इससे कम आयु के बच्चों को आधी गोली दी गई। साथ ही शिक्षकों और आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया कि दवा हमेशा भोजन करने के बाद ही दी जाए, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।अभियान के दौरान बच्चों को स्वच्छता और साफ-सफाई का महत्व भी समझाया गया। हाथ धोने की आदत, स्वच्छ पानी पीने और खुले में गंदगी से बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि पेट के कीड़े बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, इसलिए समय-समय पर दवा लेना आवश्यक है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। आशा कार्यकत्रियां गांव के विभिन्न विद्यालयों में जाकर शेष बच्चों को भी दवा खिलाएंगी। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित कर उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाना है।

Petrol-Diesel Price: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत या बढ़ी मुसीबत? चेक करें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर का नया दाम