विकसित भारत 2047” का संकल्प साकार करने का आह्वान, मथुरा पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार मथुरा पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सपना किसी एक व्यक्ति या सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश का है, जिसे सभी मिलकर साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का सीधा लाभ गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं तक पहुँच रहा है।नितिन नवीन ने बताया कि मजदूरों को जीरामजी योजना के माध्यम से 125 दिन का रोजगार देकर उनके आत्मसम्मान को बढ़ाया गया है। भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार लगातार कार्यरत है, जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष के मथुरा आगमन पर यमुना एक्सप्रेसवे के बाज़ना कट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद नितिन नवीन वृंदावन स्थित अक्षयपात्र परिसर पहुंचे, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम के बाद तीनों नेता ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मांट विधायक राजेश चौधरी के वेस्ट प्रताप नगर स्थित आवास में उनका स्वागत हुआ। यहाँ उन्होंने विधायक की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरे के माध्यम से न केवल भाजपा का संगठनात्मक मजबूती संदेश गया, बल्कि जनसंपर्क और विकास के प्रति प्रतिबद्धता भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं