गांव के सुनसान रास्तों पर महिलाओं से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
नागदा। बिरलाग्राम थाना पुलिस ने सात दिन पहले खुरमुंडी रोड पर मां-बेटे पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, लोहे का पाइप, चाकू और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार एवं नागदा सीएसपी विक्रम अहिरवार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 4 फरवरी को गिंदवानिया निवासी राहुल गुर्जर अपनी मां पन्नाबाई के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे खुरमुंडी रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने पाइप और चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया था। इसके बाद बदमाश करीब 1.7 किलोग्राम चांदी के आभूषण (कंदोरा, आंवले, कड़े), एक सोने की मुर्की तथा वीवो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सामुदायिक पुलिसिंग व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद घिनोदा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
धार जिले के दो सगे भाई निकले शातिर बदमाश
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में धार जिले के ग्राम खेरवास निवासी दो सगे भाई शामिल हैं। 25 वर्षीय दिनेश पिता जानकीलाल मोंगिया पर पूर्व में 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि उसके बड़े भाई 30 वर्षीय घनश्याम पिता जानकीलाल मोंगिया पर 11 अपराध दर्ज हैं। तीसरा आरोपी उनका साथी मंदसौर निवासी 40 वर्षीय गणेश उर्फ गणपत पिता दशरथ मोंगिया है।आरोपियों के कब्जे से चांदी का कंदोरा, आंवले, कड़े, सोने की मुर्की, वीवो मोबाइल, लोहे का पाइप, चाकू एवं टीवीएस रेडॉन मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
किराए के मकान में रहकर करते थे वारदात
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भाटपचलाना में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। रात में शराब के नशे में सुनसान मार्गों पर गहने पहने व्यक्तियों को निशाना बनाते थे। बाइक से पीछा कर पाइप से हमला कर गिराते और हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इसके लिए न्यायालय से रिमांड भी मांगा जाएगा।संयुक्त टीम की कार्रवाई से मिली सफलताइस लूट कांड का खुलासा करने में सामुदायिक पुलिसिंग अहम साबित हुई। बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में बिरलाग्राम, खाचरौद पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज