घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, भीलवाड़ा भीषण ठंड की चपेट में
भीलवाड़ा।
मौसम में आए बदलाव के साथ ही भीलवाड़ा जिले में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। सुबह के समय छाया घना कोहरा दोपहर बाद तक भी कायम रहा, जिससे पूरे दिन ठंड का प्रकोप देखने को मिला।घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा, वहीं आमजन भी ठंड से बचने के लिए घरों में कैद नजर आए। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड का असर और तेज हो गया।भीषण ठंड के बीच लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बाजारों, चौराहों और ग्रामीण इलाकों में लोग आग तापते हुए नजर आए। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।बढ़ती ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड और घने कोहरे का असर बना रह सकता है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन