एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
भोपाल।
देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिसर में भी गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विश्वविद्यालय स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।समारोह की शुरुआत सुबह ध्वजारोहण के साथ हुई। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजाश्री चौकसे ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पूरे परिसर में राष्ट्रगान गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया।इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, संविधान की महत्ता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूजाश्री चौकसे ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी लोकतंत्र, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार साझा किए। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।गणतंत्र दिवस के इस आयोजन ने एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा