भीलवाड़ा में गणतंत्र दिवस की तैयारियाँ जोरों पर हैं। प्रशासन, शिक्षा विभाग, NCC और पुलिसकर्मी परेड की सलामी की तैयारी में जुटे हैं। इसी क्रम में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के छात्र पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक लगातार मार्च पास की प्रैक्टिस कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस बटालियन के साथ स्काउट गाइड छात्रों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया। छात्रों की एक प्लाटून कलर पार्टी के साथ 26 जनवरी को परेड में सलामी देगी। इस मौके पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने पुलिस ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। स्काउट मास्टर पवन बावरी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से छात्र राजेंद्र और पुलिस लाइन ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे हैं और इस बार भी प्लेटून और कलर पार्टी द्वारा करतब दिखाए जाएंगे। जिला प्रभारी मनमोहन ने कहा कि भीलवाड़ा के 6-7 स्कूलों के स्काउट गाइड छात्र अपने-अपने स्तर पर मार्च पास्ट की तैयारी कर रहे हैं और गणतंत्र दिवस के दिन स्कूलों और पुलिस लाइन में परेड करेंगे।