वृन्दावन में आठ राज्यों के यदुवंशी हुए एकत्र, शिक्षा, संस्कृति और संस्कार पर जोर
मथुरा। ब्रज, द्वारिका और उज्जैन के यदुवंशियों ने वृन्दावन में दो दिवसीय आयोजन में यदुकुल शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में शिक्षा, संस्कृति एवं संस्कार के प्रचार पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और बच्चों में संस्कार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया।आयोजन में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला इकाई की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भी हुई। सहभागी वृन्दावन की परिक्रमा कर यमुना पूजन में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह और पुरस्कार
शौर्य चक्र विभूषित चौ हरमोहन सिंह की स्मृति में आयोजित समारोह में विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया।
-
पद्मश्री: फूल वासन यादव (छत्तीसगढ़)
-
महा मंडलेश्वर: डॉ. विजय लक्ष्मी माधव
-
विश्व विख्यात कृष्ण भक्त: लिरी बेन प्रवीण भाई (अहीर, गुजरात)
-
यादव भारत रत्न: किरन यादव (हैदराबाद)
मुख्य उपस्थितियां
कार्यक्रम में चौ. सत्यप्रकाश यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महासभा), चौ. जगराम (पूर्व एमएलसी), राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, बलवीर यादव, प्रदेश अध्यक्ष गुजरात विजय यादव, प्रदेश महिला सभा अध्यक्ष अमिता यादव, यूपी अध्यक्ष मीना, प्रदेश महासचिव अशोक यादव, मध्य प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ममता यादव सहित कई अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महिला सभा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
इसमें जिलाध्यक्ष पूनम यादव, नीतू-राम अवतार, अंकिता, महानगर अध्यक्ष अंजू, वृन्दावन अध्यक्ष अर्चना, राहुल गोपाल, राजकुमार, धर्मवीर सहित नौ राज्यों के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए।
आयोजन का समापन
कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद यादव ने दो दिवसीय आयोजन के समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा