अमहिया पुलिस ने अवैध चाकू के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया
रीवा। अमहिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। जहा एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जो वारदात को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा था। पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा, आरती सिंह के निर्देशन में और नगर पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निगरानी कर रहे हैं। साथ ही सूचना के आधार पर पुलिस ने सिरमौर चौराहे के पास अटल पार्क के बगल स्थित पीडब्ल्यूडी वाली गली में घेराबंदी कर आरोपी अतुल तिवारी पिता भाई लाल तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी नीम चौराहा आनंद नगर थाना विश्वविद्यालय को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध लोहे का चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था और समय रहते कार्रवाई न होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी