चलती गाड़ी में महिला से गहनों की चोरी, फेवीक्विक से वारदात
मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिर बदमाशों ने ईको वाहन में सफर कर रही महिला के बैग की चैन पर फेवीक्विक लगाकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।पीड़िता कृष्णा चौधरी मथुरा से अपने मायके गांव ढकू जा रही थीं। वह ऑटो से राया पहुंचीं और वहां से नीमगांव जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक ईको गाड़ी रुकी। चालक द्वारा नीमगांव जाने की बात कहने पर वह गाड़ी में बैठ गईं। वाहन में पहले से कुछ महिलाएं और पुरुष सवार थे।पीड़िता के अनुसार जब गाड़ी नीमगांव का रास्ता पार कर आगे बढ़ने लगी तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत चालक से सवाल किया और गाड़ी रुकवाकर नीचे उतर गईं। इसके बाद जब उन्होंने अपना बैग खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला। जांच करने पर पता चला कि बैग की चैन पर फेवीक्विक लगाया गया था। किसी तरह बैग खोलने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।घटना से घबराई पीड़िता ने थाना राया पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और लिखित तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रवि भूषण शर्मा के अनुसार, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ईको गाड़ी और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा सके।पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद यात्रियों से अपील की गई है कि अनजान वाहनों में सफर करते समय सतर्क रहें और अपने सामान पर विशेष ध्यान दें।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा