श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदमपुर में ऊँट पर जंगली जानवर का हमला, गांव में दहशत का माहौल
सीहोर। सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कदमपुर में मंगलवार देर रात एक ऊँट पर जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। यह हमला रात्रि करीब 8:30 बजे हुआ, जिससे पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बन गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने ऊँट के शरीर पर तेज नाखूनों और पंजों के गहरे निशान देखे हैं। इन निशानों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि ऊँट पर किसी बड़े जंगली जानवर, संभवतः तेंदुआ या बाघ, ने हमला किया है। हमले में ऊँट गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि उसकी जान बच गई।घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी एकत्र की। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को भी सूचना दी गई है, ताकि क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।इस घटना के बाद से ग्राम कदमपुर सहित आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए और जंगली जानवरों की निगरानी के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी व्यक्ति या अन्य पशुओं को नुकसान न पहुंचे।फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में शोक का माहौल
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
मासूमियत में इबादत का जज्बा, अल्वेज़ ने रखा पहला रोज़ा