मुस्लिम समाज के तत्वावधान में 8वीं इज्तेमाई शादी का आयोजन, 27 जोड़ों ने निकाह किया
खरगोन: मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम समाज की ओर से 8वीं इज्तेमाई शादी का आयोजन जमजम मार्केट परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समारोह में 27 जोड़ों ने एक-दूसरे के हमसफ़र बनने का संकल्प लिया।आयोजन समिति ने दुल्हनों को गृहस्थी के लिए आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की। 27 में से 21 जोड़ों को मुख्यमंत्री निकाह योजना का लाभ मिला, जबकि शेष 6 जोड़ों को समाज की ओर से उपहार दिए गए।कार्यक्रम में कसरावद विधायक सचिन यादव, सीएमओ कमला कौल, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक धर्मेंद्र गांगले, समाज के वरिष्ठ रियाजउद्दीन शेख, पार्षद वारिस चौबे, आरिफ हजारी, सदर आसीफ खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नागरिक और अतिथिगण मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को नए दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य खर्चीली शादियों पर रोक लगाना और गरीब, जरूरतमंद बेटियों की शादी में सामाजिक मदद करना है। मुख्यमंत्री निकाह योजना के साथ-साथ समिति ने अपनी ओर से भी उपहार वितरित किए। मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार और साफा बांधकर स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन ने भी कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्था में पूरी सतर्कता बरती।

Petrol-Diesel Price: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत या बढ़ी मुसीबत? चेक करें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर का नया दाम