नागदा।
स्टेट हाइवे-17 एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। यहां तेज़ रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल पति-पत्नी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है।गौरतलब है कि महज चार दिन पहले इसी स्टेट हाइवे-17 पर दादी-पोती की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस हादसे के विरोध में नगर में कैंडल मार्च निकाला जा रहा था और उसी दौरान यह मार्ग फिर एक और हादसे का कारण बन गया।लगातार हो रहे हादसों के कारण स्टेट हाइवे-17 अब लोगों के बीच “मौत का हाइवे” कहलाने लगा है। यह सड़क अब तक कई परिवारों को उजाड़ चुकी है और न जाने कितने घरों के चिराग बुझा चुकी है।स्टेट हाइवे-17 के चौड़ीकरण और फोर-लेन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के पूर्व विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पत्र भी लिखे जा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।