पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को आएंगे भीलवाड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
भीलवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह शनिवार सुबह भीलवाड़ा पहुंचेंगे और एक निजी होटल में विश्राम करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 10:00 बजे वे शाहपुरा के लिए रवाना होंगे, जहां बनेड़ा-शाहपुरा दरबार पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।दौरे को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी खटीक और कांग्रेस नेता कुणाल ओझा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार, बैनर-पोस्टर और पुष्पवर्षा की तैयारियां की जा रही हैं।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिग्विजय सिंह का यह दौरा संगठन को मजबूती देगा और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।दौरे को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
खाचरोद–नागदा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट