गोहद, मध्य प्रदेश। भिंड जिले की गोहद तहसील में अभिभाषक संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज सौभाग्य मंडपम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के माननीय न्यायमूर्ति मिलिंद रमेश फड़के रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश भिंड कालू सिंह बारिया ने की।कार्यक्रम में गोहद न्यायालय के न्यायाधीशगण, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अभिभाषक संघ गोहद के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई।इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति मिलिंद रमेश फड़के द्वारा अभिभाषक संघ गोहद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता नियमों, आदेशों तथा उच्च न्यायालय की परंपराओं के अनुरूप कर्तव्यनिष्ठा और बेंच के साथ सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामयी संबंध बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।शपथ लेने वालों में अध्यक्ष एडवोकेट विकास कांकर, उपाध्यक्ष एडवोकेट राजबीर गुर्जर, सचिव एडवोकेट कृष्णकांत शुक्ला, सह-सचिव एडवोकेट प्राची जैन, कोषाध्यक्ष एडवोकेट पंकज मिश्रा तथा पुस्तकालय प्रभारी एडवोकेट अहिवरन सिंह शामिल रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने अधिवक्ताओं से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विधिक मर्यादाओं का पालन करने और समाज को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।