होमगार्ड ने हेड कांस्टेबल पर लगाए अभद्रता और अवैध वसूली के आरोप, एसएसपी से की शिकायत
मथुरा। चौमुहां थाना क्षेत्र के जैत थाने में तैनात होमगार्डों ने विभाग के ही एक हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। होमगार्डों ने हेड कांस्टेबल पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और फरियादियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है।थाना जैत में तैनात होमगार्ड साहब सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनकी ड्यूटी प्रतिदिन सुबह 7:45 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक रहती है। आरोप है कि बीते दिनों ड्यूटी समाप्त करने के बाद शाम करीब 4:30 बजे जब वे घर लौट रहे थे, तभी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मवीर ने उनके साथ बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया।होमगार्ड साहब सिंह ने अपने शिकायती पत्र में केवल व्यक्तिगत दुर्व्यवहार ही नहीं, बल्कि हेड कांस्टेबल धर्मवीर की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि हेड कांस्टेबल अक्सर थाने आने वाले फरियादियों से अभद्र भाषा में बात करते हैं और उनके काम के बदले पैसों की मांग करते हैं।शिकायत में आझई निवासी फरियादी सचिन कुमार का भी उल्लेख किया गया है। सचिन कुमार ने बताया कि वह अपने एक परिचित की सुपुर्दगी कराने के लिए थाना जैत पहुंचे थे, जहां हेड कांस्टेबल धर्मवीर ने उनसे दो हजार रुपये की मांग कर रकम ले ली। फरियादी ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर करने की बात भी कही है।पीड़ित होमगार्ड ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित हेड कांस्टेबल के खिलाफ उचित कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।वहीं इस संबंध में सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है, जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा