नागदा।
अनंत श्री पौधरोपण एवं सामाजिक समिति का प्रतिवर्षानुसार 14वां भव्य वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह 18 जनवरी 2026 को नागदा नगर स्थित बालाजी गार्डन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति से जुड़े परिवारों के साथ-साथ नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से सामाजिक, राजनीतिक और गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी उज्जैन ग्रामीण के अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़, जिला महामंत्री श्री राकेश यादव, नागदा तहसील विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह शेखावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक मालवीय, सांसद प्रतिनिधि एवं नगर पालिका सभापति व पार्षद श्री प्रकाश जैन, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भेरू सिंह चौहान, समाजसेवी मनोज राठी, राजेश इंद्र, प्रोफेसर श्री हरचरण सिंह चावला, पंडित श्री भुवनेश्वर शर्मा एवं श्री पी. डी. शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के वरिष्ठ सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात समिति द्वारा समाज और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। समारोह में बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।अपने संबोधन में अतिथियों ने समिति द्वारा किए जा रहे पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति समर्पण, पारिवारिक एकता और आपसी सहयोग किसी भी समाज को मजबूत बनाने का आधार होते हैं। विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने समिति के पर्यावरण संरक्षण कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए 30 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।कार्यक्रम में समिति के सक्रिय सदस्यों और नगर के गणमान्य नागरिकों में प्रमुख रूप से प्रवीण पाल (बिल्लू भैया), बजरंग सिंह चौहान, पार्षद प्रमोद चौहान, विजय पेड़वा, श्यामलाल जाट, मदन बागरानी, देवेंद्र नागर, राजेश कुमार यादव, मधु ठाकुर, सुशिला जयपाल, पवन डाबी, सौरवि भदौरिया, हिम्मत लाल पोरवाल, दिलीप जैन, अरुण गार्गव, यशेष वसिष्ठ, जीवन लाल जैन, रितु अग्निवेश पांडे, ओमप्रकाश सिंह चौहान, डॉ. रूप कुमार दास, गोवर्धन लाल विश्वकर्मा, घनश्याम जी चंदन, सुनील कुमार अग्रवाल, सुरेश कुमार बोड़खे, सविता दुबे, डॉ. राज परिहार, बाबू तखत सिंह चंद्रावत, कन्हैयालाल शर्मा, दीपांशु कुमार शर्मा, राकेश कुमार दीक्षित, चेतना मिमरोट, संजय कुमार झा, दीपक कुमार परमार, कपिल कुमार तिवारी, संजय कुमार देशमुख, सत्यनारायण जोशी, राजेंद्र सिंह झाला, गजराज सिंह पंवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों, सदस्यों और परिवारजनों का आभार व्यक्त किया गया। यह जानकारी समिति की मीडिया प्रभारी जया वसिष्ठ द्वारा दी गई।