खरगोन: वार्ड 7 बजरंग नगर के रहवासी बुनियादी सुविधाओं को तरसे, मामला पहुंचा कलेक्टर कार्यालय
खरगोन। नगर पालिका द्वारा विकास के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के वार्ड क्रमांक 7 बजरंग नगर क्षेत्र में आज भी सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को वार्डवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी परेशानियों से अवगत कराया।बजरंग नगर क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में न तो पक्की सड़क है और न ही नाली की समुचित व्यवस्था। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के समय कीचड़ और गड्ढों से लोगों को भारी परेशानी होती है। वहीं नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी खाली प्लॉटों और सोख्ता गड्ढों में जमा किया जा रहा है, जो ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगता है। इससे न सिर्फ आवागमन में दिक्कत हो रही है, बल्कि गंदगी और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।रहवासियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्हें कलेक्टर कार्यालय का रुख करना पड़ा।इस दौरान निवेश पाठक और मनीषा दशोरे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासियों को और भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बजरंग नगर में जल्द से जल्द सड़क और नाली निर्माण कराकर लोगों को राहत दी जाए।फिलहाल कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है और वार्डवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करेगा।

ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र
Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद
IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?