भीलवाड़ा में नकली रेमंड कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा के रीको एरिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली ब्रांडेड कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। पुलिस ने लबाना टेक्सटाइल शूटिंग फैक्ट्री से रेमंड नाम के नकली सेल्वेज वाले कपड़े बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान करीब 5000 मीटर कपड़ा जब्त किया गया।यह मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की। जांच के दौरान फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली कपड़ा तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई।पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली ब्रांड के कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं। और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।सीओ सिटी सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस को नकली ब्रांडेड कपड़ा तैयार किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री से करीब 5000 मीटर कपड़ा जब्त किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना