टीकमगढ़ के नजरबाग मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा से गूंजा शहर
टीकमगढ़ शहर के प्राचीन नजरबाग मंदिर में रामनवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया और भगवान श्रीराम को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भगवान के जन्मोत्सव के दौरान बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने “भए प्रगट कृपाला” स्तुति का गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शाम 6 बजे मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीराम जन्मोत्सव परिवार की झांकी विशेष आकर्षण रही। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और माता सीता की रथ यात्रा, ढोल-नगाड़ों की गूंज और इस्कॉन की भजन मंडली की प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक भव्य बना दिया। अलग-अलग मोहल्लों की झांकियां भी शामिल हुईं और देर रात शोभायात्रा मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

बोर्ड परीक्षा के डर से घर छोड़ भागे बच्चे, दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से किया बरामद
यूपी में शिक्षा का संकट: 872 छात्रों पर सिर्फ 2 शिक्षक
ओखला लैंडफिल का कड़वा सच, जहरीले कचरे के बीच मजदूरों की जिंदगी पर संकट
मेरठ में प्रशासन ने सेंट्रल मार्केट के 44 प्रतिष्ठानों को किया सील
रीवा में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का संदेश, सशक्तिकरण में योगदान का आह्वान