निवाड़ी में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत
निवाड़ी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा निधि राजपूत का शव घर की गैलरी में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि निधि अपनी बड़ी बहन के साथ ओरछा थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा में किराए के मकान में रहती थी और वहीं रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह एक दिन पहले ही अपने गांव कठाओं पहाड़ी से प्रतापपुरा आई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता