खरगोन में उत्साह के साथ मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव
खरगोन। झूमो, नाचो, खुशी मनाओ, आज यीशु पैदा… शहर में क्रिसमस का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सेंट थॉमस चर्च में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने रंगारंग कैरोल गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच इस त्योहार को मनाया।फादर अर्पित डावर ने बताया कि सुबह 10 बजे प्रार्थना हुई और नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दोपहर 12 बजे केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पूना से आए वक्ता फादर सुभाष नेने ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु यीशु के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि क्रिसमस को मनाते समय दिल में किसी के प्रति कोई ऊँच-नीच की भावना नहीं होनी चाहिए और हमें हर किसी को स्वीकार करना चाहिए।चर्च परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और रात के समय रंग-बिरंगी विद्युत झिलमिलियां लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। इस अवसर ने शहर में एक उत्साहपूर्ण और पारंपरिक क्रिसमस माहौल का अनुभव कराया।

कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
इस्लामपुर में बड़ा हादसा: मनोज तिवारी की सभा में हेलीकॉप्टर उतरा, बच्चे घायल
पांड्या ब्रदर्स के बीच 'कोल्ड वॉर' की खबरों पर बोले क्रुणाल— "सब ठीक है, अफवाहों पर न दें ध्यान"।