सर्दी में गर्म वस्त्र पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
बलदेव: विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में सर्दियों की शुरुआत में बच्चों के चेहरे पर उमंग और खुशी देखी गई। विद्यालय एवं बाल वाटिका के बच्चों को स्वेटर, टोपी, मोजा और स्टेशनरी वितरण किया गया। गर्म वस्त्र वितरण समारोह का शुभारंभ देवी कृपा ग्रुप के चेयरमैन उमेश अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। समाजसेवी उमेश अग्रवाल ने बताया कि कमजोर वर्ग के बच्चों के पास गर्म कपड़े न होने के कारण उन्हें विद्यालय आने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक मजबूरियों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए, जिससे बच्चे ठंड से सुरक्षित रह सकें।विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस प्रयास की सराहना की और इसे सामुदायिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। प्रधानाध्यापक डॉ. जगदीश पाठक ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सेवा करना पुण्य कार्य है और सही समय पर गर्म वस्त्र मिलने से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होंगे। इस अवसर पर शिक्षिका गीता सक्सेना, डॉ. ममता रानी, बिंदु शर्मा, अचल कुमार, पूजा रानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगदीश पाठक ने किया।

Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा