छत्तीसगढ़ में फिर तेवर दिखाएगी गर्मी
रायपुर|छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदला. पिछले दो दिनों से जारी बारिश और ओलावृष्टि से राज्य के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिली है. जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. लेकिन अब आने वाले दिनों में सूरज एक बार फिर आंखें दिखाने वाला है. अगले 3 दिनों में कई जिलों के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने वाली है|
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी
सोमवार को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई थी. हालांकि अब अगले 2 से 3 दिनों में छत्तीसगढ़ का मौसम सामान्य होने की संभावना है. रायपुर से लेकर बिलासपुर तक छत्तीसगढ़ का मौसम फिलहाल पूरी तरह से बदला है. मार्च के महीने में छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश देखने को मिली है. राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश की स्थिति बनी है. जबकि सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में ओलावृष्टि तक हुई है. वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम धीरे-धीरे बदलेगा. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव बढ़ सकता है|
जानें इन जिलों का हाल
बीते दिनों हुई बारिश की वजह से फिलहाल रायपुर से लेकर बिलासपुर संभाग के ज्यादातर जिलों ठंडक बनी हुई है. रायपुर का तापमान 33.7 डिग्री है. बिलासपुर का तापमान 33 डिग्री, जगदलपुर का तापमान 32.5 डिग्री, अंबिकापुर का सबसे कम 28.5 डिग्री आ गया है|
आज कैसा रहेगा मौसम?
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 मार्च को ज्यादातर जिलों का मौसम साफ और सूखा बना रहेगा. पूरे प्रदेश में आसमान साफ है. दिन में तेज धूप पड़ सकती है|
जानें राजधानी रायपुर का हाल
24 मार्च को राजधानी रायपुर का मौसम भी साफ रहेगा. अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री रहने का अनुमान है|
पिछले दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई है. लोगों को गर्मी से हल्की राहत तो मिली है, लेकिन ये राहत कुछ समय के लिए ही है|

सलूंबर में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 8 दिन में 8 मासूमों की मौत से दहशत
राजस्थान विधानसभा में चार वित्तीय समितियों का गठन, जानें किसका क्या काम
बोर्ड परीक्षा के डर से घर छोड़ भागे बच्चे, दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से किया बरामद
यूपी में शिक्षा का संकट: 872 छात्रों पर सिर्फ 2 शिक्षक
ओखला लैंडफिल का कड़वा सच, जहरीले कचरे के बीच मजदूरों की जिंदगी पर संकट
मेरठ में प्रशासन ने सेंट्रल मार्केट के 44 प्रतिष्ठानों को किया सील