नागदा। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए नागदा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। थाना प्रभारी अमृत लाल गवरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख स्थानों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान एएसआई अरविंद गणावा एवं अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। वाहन चेकिंग के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध एवं संशोधित साइलेंसर पाए गए। संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।गश्त के दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को मोबाइल नंबर +91 75876 36994 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और सभी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।