खरगोन।
चरित्र शंका के चलते अपने दूधमुंहे 6 माह के बच्चे सहित पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह दिल दहला देने वाली घटना ग्राम बकावा में 14-15 जनवरी की दरमियानी रात को सामने आई। पुलिस ने आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बकावा में बाड़े में बनी टपरी में महिला और बच्चा मृत अवस्था में पाए गए। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे, जबकि 6 माह का बच्चा कंबल में ढंका हुआ मृत मिला।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से विस्तृत जांच की। मृत महिला के पति सुनिल से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्त पूछताछ के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि पत्नी पर चरित्र शंका के कारण उसने उसे डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई, और उसी दौरान अपने बच्चे की भी हत्या की।