होमगार्ड स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह
होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर सीहोर जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर बालागुरू के. और एसपी दीपक कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने परेड की सलामी ली और उपस्थित जवानों का उत्साहवर्धन किया।कलेक्टर ने इस मौके पर होमगार्ड महानिदेशक का संदेश भी पढ़कर सुनाया।
मेधावी बच्चों व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर और एसपी ने होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों के मेधावी बच्चों को चेक, तथा वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैनिकों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियाँ
परेड के बाद ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इसके बाद बच्चों और अभिभावकों के लिए रस्साकसी, दौड़ और कुर्सी दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
आकर्षक मार्चपास्ट
कार्यक्रम में परेड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर अशोक पाटीदार ने किया, जबकि एएसआई सीएस चंदेरिया ने टू-आईसी की भूमिका निभाई। मार्चपास्ट में शामिल थे—
-
02 होमगार्ड प्लाटून
-
01 सिविल डिफेंस महिला प्लाटून
-
01 सिविल डिफेंस पुरुष प्लाटून
-
ऑक्सफोर्ड स्कूल बैंड
-
एसडीईआरएफ वाहन परेड
सभी प्लाटून मंच के सामने से गुजरते हुए कदमताल मिलाकर सलामी देते हुए आगे बढ़े।
कार्यक्रम में पीसी महेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb