टीकमगढ़ में चुनावी रंजिश को लेकर पंचायत सचिव पर हमला, मारपीट कर नकदी और फाइलें लूटीं
टीकमगढ़। जिले में चुनावी रंजिश को लेकर एक पंचायत सचिव के साथ मारपीट और लूट का गंभीर मामला सामने आया है। मोहनगढ़ ग्राम पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव जयराम सेन पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल टीकमगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव जयराम सेन मोहनगढ़ ग्राम पंचायत में अपना काम निपटाने के बाद अपने गांव दिगौड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान कांटी गांव के पास चार नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले उनकी बाइक की चाबी छीनी और फिर उनके पैरों पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े।हमलावरों ने मारपीट के बाद जयराम सेन के पास मौजूद पंचायत से जुड़ी सरकारी फाइलें और लगभग 18 हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल पंचायत सचिव को जिला अस्पताल टीकमगढ़ पहुंचाया गया।पीड़ित जयराम सेन ने आरोप लगाया है कि 2 जनवरी 2026 को मोहनगढ़ ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश के कारण उन पर हमला किया गया है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार