खरगोन।
खरगोन शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी के वार्ड बृज विहार क्षेत्र में हाल ही में हुई एक घटना ने क्षेत्रवासियों में चिंता और डर बढ़ा दिया है।सूचना के अनुसार, स्कूल बैग लेकर जा रही एक बच्ची पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिससे वार्डवासी और प्रशासन दोनों के लिए यह मामले की गंभीरता स्पष्ट हो गई।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “जब अध्यक्ष के अपने वार्ड में स्थिति इतनी खराब है, तो पूरे शहर में आवारा कुत्तों की स्थिति क्या होगी?”वार्डवासी पहले भी कई बार नगर पालिका में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद नगर पालिका की अनदेखी जारी है। अब CCTV फुटेज सामने आने के बाद नगर पालिका सवालों के घेरे में है और क्षेत्रवासियों की उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगा।