टीकमगढ़ की ज्वेलरी शॉप में वृद्ध से 61 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
टीकमगढ़। शहर के तिरंगा चौराहा स्थित तेवरैया ज्वेलरी शॉप में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक वृद्ध व्यक्ति की जैकेट की जेब से 61 हजार 400 रुपये चोरी कर लिए गए। इस वारदात को दो महिलाओं द्वारा अंजाम दिया गया, जिसका पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।पीड़ित वृद्ध नवलकिशोर ने बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और उनके पास कुछ आभूषण थे। इन्हें बेचने के उद्देश्य से वे रविवार को ज्वेलरी शॉप पहुंचे थे। उन्होंने आभूषण बेचने के साथ-साथ पुराने लेन-देन का भुगतान भी किया, जिसके बाद बची हुई 61 हजार 400 रुपये की राशि उन्होंने अपनी जैकेट की जेब में रख ली। इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आईं और मौका पाकर रुपये निकाल लिए।जब नवलकिशोर ने अपनी जेब जांची तो रकम गायब थी। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ तौर पर दो महिलाओं द्वारा चोरी करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा कर रही है।

लोरमी में महिला से छेड़छाड़ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघानिया चौक पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
MCB में धान उठाव की रफ्तार तेज, 4.27 लाख क्विंटल का सफल परिवहन
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम