खरगोन में बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर कैंडल मार्च, गगनचुंबी नारों से गूंजा शहर
खरगोन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर रविवार को एक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च टंट्या मामा प्रतिमा स्थल से शुरू होकर अंबेडकर पार्क होते हुए सब्जी मंडी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुँचकर संपन्न हुआ।मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने जलती मोमबत्तियाँ हाथ में लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। पूरा शहर ‘जय भीम’ और सामाजिक जागरूकता के नारों से गूंजता रहा।कार्यक्रम में अजा-अजजा संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर बडोले, नितेश आड़तिया, जगदीश भालसे, जीतू वर्मा, अजय भालसे सहित कई समाजसेवी और युवा मौजूद रहे।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब