वृंदावन में निकला भगवान रंगनाथ का भव्य रथ
धर्म नगरी वृंदावन के दक्षिणात्य शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में चल रहे दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव के दौरान भगवान गोदारंगमन्नार का भव्य रथोत्सव निकाला गया। ब्रह्मोत्सव के सातवें दिन भगवान चंदन की लकड़ी से बने विशाल रथ पर विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देने निकले।वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ मंदिर के पुजारियों ने ठाकुरजी को करीब 50 से 60 फीट ऊंचे भव्य रथ में विराजमान किया। रंग-बिरंगी पताकाओं, फूलों और हरे पत्तों से सजे इस विशाल रथ की भव्यता देखते ही बन रही थी। बैंड-बाजों और दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रों की धार्मिक धुनों के बीच मंदिर से रथ यात्रा शुरू होकर रंगजी के बड़े बगीचा तक पहुंची और फिर वापस मंदिर में संपन्न हुई रथ का मेला देखने के लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। भक्तों में ठाकुरजी के रथ को खींचने की होड़ लगी रही और सभी ने जयकारों के साथ भगवान रंगनाथ के दर्शन कर स्वयं को धन्य माना। पूरे क्षेत्र में भगवान रंगनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

KKR के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी CSK, प्लेइंग XI पर सबकी नजर
राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई तहसीलों से अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल
TMC सांसद सायनी घोष कौन हैं? चुनाव प्रचार में गानों को लेकर क्यों मचा है विवाद, BJP ने लगाए तुष्टीकरण के आरोप
श्रीकृष्ण भक्ति के बीच जेवर चोरी, मचा हड़कंप