जिले में तेज रफ्तार का कहर, टैक्सी को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत
जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। सब्जी लेकर जा रही एक टैक्सी वाहन को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में टैक्सी में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना जतारा थाना क्षेत्र के हीरो होंडा एजेंसी के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल टैक्सी चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं टक्कर मारने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां