भाई ने धोखाधड़ी कर पैतृक संपत्ति अपने नाम कर करदी विक्रय
जबलपुर । माढ़ोताल थानांतर्गत ग्राम औरैया में रहने वाली रामवती बाई,उसकी बहन पूसी बाई और भाई धनीराम ने एसपी कार्यालय पहुचकर न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी को अवगत कराया की उनकी पैतृक भूमि 1 एकड़ 32 डिसमिल जो उनके पिता श्यामलाल के नाम पर थी।जिसपर सभी भाई बहनों का अधिकार था।जहाँ पिता के देहांत होने के बाद भाई किशन लाल ने बड़े भाई के नाम से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम करवा ली जिसमे नामांतरण और रजिस्ट्री के दौरान बहन पूसी बाई और रामवती बाई मुझे बहन न होना बताकर रजिस्ट्री और नामांतरण 2017 में करवा लिया गया।वही जब उन्हें 2022 में पता चला तो उनके द्वारा तहसीली में शिकायत दर्ज करवाई गई ।जिसपर एसडीएम ने उक्त मामले में स्टे लगाकर जांच के आदेश जारी किए थे।लेकिन भाई किशन लाल ने छल पुर्वक आदेशो को न मानते हुए उक्त 1 एकड़ 32 डिसमिल जमीन का सौदा कर विक्रय कर दिया गया।जहाँ पीड़ित भाई और बहनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा