बल्देव (मथुरा)। बागपत के लूडफ़ुट में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ब्रज की बेटी और बरौली निवासी तेजबहादुर कोच की पुत्री खुशी परिहार ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में कास्य पदक जीतकर अपने गांव, क्षेत्र और पूरे ब्रज का नाम रोशन किया है।खुशी परिहार बालाजी अखाड़ा, बलदेव में दाब- पेच (कुश्ती तकनीक) का प्रशिक्षण लेती हैं। खुशी की इस उपलब्धि पर गांव में हर्ष का माहौल है।

विधायक प्रतिनिधि (बलदेव ब्लॉक) लेखराज प्रधान अवैरनी ने कहा कि "हम ऐसी शेरनियों पर गर्व करते हैं, जो अपने गांव, माता-पिता और ब्रज का नाम ऊँचा करती हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।"खुशी के पिता तेजबहादुर और बालाजी अखाड़ा के अध्यक्ष अजीत पहलवान ने खुशी की मेहनत, लगन और संघर्ष की सराहना की। जीतकर लौटने पर बालाजी अखाड़े में खुशी का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बलदेव विधायक पूरण प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, राजकुमार तोमर, लेखराज प्रधान अवैरनी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने खुशी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अजीत पहलवान, बंटी पहलवान, संतोष पहलवान, रामधुन पहलवान, निशांत पहलवान, हेमू पहलवान, राघव पहलवान, गब्बर पहलवान, खुशी पहलवान, मनोज पहलवान, आकाश, ललित, अर्जुन, रूपेश, अतुल पहलवान सहित दर्जनों पहलवानों और समाजसेवियों ने खुशी का स्वागत कर गर्व व्यक्त किया।