नागदा (निप्र)।
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2026 को नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रातः नगरपालिका कार्यालय में ध्वजारोहण से हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने झंडा वंदन किया। ध्वजारोहण परेड की सलामी और निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने लिया।इस वर्ष नगर पालिका परिषद नागदा ने “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में अपना नाम दर्ज कराकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया।

 ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड

स्थानीय नरेंद्र मोदी खेल ग्राउंड में आयोजित समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों पर सर्वाधिक नृत्य समूहों द्वारा रिले नृत्य प्रस्तुति देकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया।प्रदेश स्तर की भव्य परेड में एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासन, जोश और देशभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परेड और सलामी के दृश्य अत्यंत भव्य और प्रेरणादायक रहे।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत के नेतृत्व में यह उपलब्धि नागदा को विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करने वाली साबित हुई।

 अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात शॉल, श्रीफल और पगड़ी भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया।

 वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्रदान

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एशिया हेड डॉ. महेश विश्नोई ने नागदा का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की घोषणा की।
माननीय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, एसडीएम श्रीमती रंजना पाटीदार और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत को प्रमाण पत्र, मेडल एवं बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 प्रतिभाओं एवं संस्थाओं का सम्मान

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया गया—

  • लोकतंत्र सेनानी: अवधेश भटनागर, गंगाराम गुर्जर

  • पुलिस विभाग: थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी

  • शैक्षणिक क्षेत्र: साहित्य सेन (कक्षा 12वीं – राष्ट्रीय स्तर 10वां स्थान, जिला स्तर 2वां स्थान)

  • खेल क्षेत्र: रितेश चावड़ा, राघव शर्मा

  • सामाजिक क्षेत्र: अनंत श्री पौधारोपण समिति, संकटार्थ सन्नद्ध समिति, मोहन श्री फाउंडेशन, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रमोद दुबे

 सांस्कृतिक कार्यक्रम

विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों द्वारा देशभक्ति, नारी शक्ति, कारगिल विजय, तिरंगा, शिव तांडव और सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्य, नाटक और गीत प्रस्तुत किए गए। समारोह भावनात्मक और आकर्षक बन गया।विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने सभी बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और विद्यालयों को विधायक निधि देने की भी घोषणा की।

 मंचासीन अतिथिगण

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे—
माननीय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, जिला महामंत्री राकेश यादव, धर्मेश जायसवाल, एसडीएम श्रीमती रंजना पाटीदार, नागदा मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण एवं सभापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक।

प्रोत्साहन राशि की घोषणा

  • प्रत्येक एनसीसी महाविद्यालय एवं विद्यालय को ₹2,500

  • महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को ₹500

  • विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को ₹250