कसरावद। खरगोन जिले के कसरावद में निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में इंदौर संभाग कमिश्नर डॉ. सुदाम खांडे द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 184 कसरावद के अंतर्गत मतदान केंद्रों के बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान कमिश्नर डॉ. खांडे ने BLO से ASDR सूची को लेकर वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान मगरखेडी, सत्राटी, मुकुंदपुरा, बोरावां, खलखुर्द, खलबुजुर्ग, पानवा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों के BLO से मतदाता सूची की स्थिति, त्रुटियों और अद्यतन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।कमिश्नर डॉ. खांडे ने सभी BLO को निर्देश दिए कि 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरवाना सुनिश्चित करें। वहीं, मतदाता विवरण में संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म नंबर 8 भरने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।बैठक के अंत में कमिश्नर डॉ. खांडे ने विधानसभा क्षेत्र 184 कसरावद के सभी BLO को जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाई देते हुए इसी तरह जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर भव्या मित्तल, कलेक्टर खरगोन, सत्येंद्र बैरवा, एसडीएम कसरावद, कैलाश डामर, तहसीलदार कसरावद, मुकेश मचार, AERO कसरावद, विजय कुमार वर्मा, निर्वाचन शाखा प्रभारी सहित हमीद खान उपस्थित रहे