मध्यप्रदेश शासन की किसानों को बड़ी सौगात
उज्जैन।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों के हित में एक अहम पहल की गई है। उज्जैन कृषि विभाग की ओर से किसानों को कृषि रथ की सौगात दी गई है। यह योजना केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं सीधे उनके गांव तक उपलब्ध कराना है।इस योजना के तहत कृषि रथ प्रतिदिन तीन ग्राम पंचायतों को कवर करेगा, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कृषि रथ के माध्यम से किसान इ–विकास प्रणाली के अंतर्गत खाद, यूरिया सहित खेती में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए किसानों को निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन कर आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। जैसे ही किसान की जानकारी पोर्टल पर सत्यापित होगी, किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद, यूरिया एवं अन्य कृषि सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। मौके पर मौजूद कृषि कर्मियों द्वारा किसानों को पोर्टल की प्रक्रिया की पूरी जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।इसके साथ ही कृषि रथ के माध्यम से किसानों को पराली न जलाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, मिट्टी की उर्वरता पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और वैकल्पिक उपायों की जानकारी किसानों को दी जा रही है।कृषि विभाग का कहना है कि इस योजना से किसानों को समय और संसाधनों की बचत होगी तथा खेती से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मई में 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले मार्ग
दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
सालाना 1 करोड़ की यात्री संख्या से अपग्रेड होगा इंदौर एयरपोर्ट, 200 नई सीटें लगेंगी