गोहद–ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा: बस और यूको वैन की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन गंभीर
गोहद (भिण्ड)।
जिले में एक बार फिर भिण्ड–ग्वालियर हाईवे ने अपनी भयावह पहचान को साबित कर दिया। देर रात करीब 2 बजे गोहद क्षेत्र के गिल डाबा छीमिका के पास मुरैना ट्रेवल्स की बस और तेज रफ्तार यूको वैन के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।दो बजे रात गूंजी टक्कर की आवाज, इलाके में मचा हड़कंपप्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 06 पी 1295 भिण्ड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। वहीं ग्वालियर की ओर से सवारियों से भरी यूको वैन क्रमांक एमपी 07 जेड 7318 तेज गति से आ रही थी। गिल डाबा छीमिका के पास दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की तेज आवाज से आसपास के लोग दहल उठे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही गोहद चौराहा पुलिस और डायल 108 मौके पर पहुंची। घायलों और मृतकों को एंबुलेंस की मदद से गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।अस्पताल में चार मृत घोषित, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दमअस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं छह से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है।

2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
माहे रमजान का चांद नजर आते ही खुशियों की लहर, इबादत में डूबा मुस्लिम समाज
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार